इतिहास गा रहा है

इतिहास गा रहा है दिन रात गुण हमारा
दुनिया के लोगों सुन लो यह देश है हमारा ||
इस पर जनम लिया है इसका पिया है पानी
माता यह है हमारी यह है पिता हमारा
दुनिया के लोगों सुन लो यह देश है हमारा ||
वह देवता हिमालय हमको पुकारता है
गुण गा रही है निश-दिन गंगा की शुभ पुण्य धारा
दुनिया के लोगों सुन लो यह देश है हमारा ||
पोरस की वीरता को झेलम तू ही बता दे
यूनान का सिकंदर था तेरे तट पे हारा
दुनिया के लोगों सुन लो यह देश है हमारा ||
उज्जैन फिर सुना दे विक्रम की वह कहानी
जिसमे प्रकट हुआ था संवत नया हमारा
दुनिया के लोगों सुन लो यह देश है हमारा ||
आता है याद हरदम गुप्तों का वह जमाना
सारे जहाँ पे छाया वह स्वर्ण-युग हमारा
दुनिया के लोगों सुन लो यह देश है हमारा ||
चित्तोड़ रायगढ़ और चमकौर फिर गरज उठे थे
सदियों लड़ा निरन्तर आज़ाद खूं हमारा
दुनिया के लोगों सुन लो यह देश है हमारा ||
दी क्रांतिकारियों ने अंग्रेज को चुनौती
पल-पल प्रकट हुआ था स्वातंत्र्य वह हमारा
दुनिया के लोगों सुन लो यह देश है हमारा ||
हम इनको भूल जाएँ संभव नहीं कभी यह
इनके लिए जियेंगे यह धर्म है हमारा
दुनिया के लोगों सुन लो यह देश है हमारा ||
होगा भविष्य उज्ज्वल संसार में अनोखा 
बतला रहा है हमको यह संगठन हमारा

Comments

  1. शानदार गीत मेरी आत्मा से जुड़ा हुआ

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Fire and ice in Hindi

अहिंसा परमो धर्म: